रिसाली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय अब टंकी मरोदा में संचालित, आयुक्त ने की पूजा-अर्चना
रिसाली नगर पालिक निगम के जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय अब नए भवन — वार्ड क्रमांक 14, टंकी मरोदा — से संचालित होगा। सोमवार को आयुक्त मोनिका वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
जर्जर भवन से किया गया स्थानांतरण अब तक जन स्वास्थ्य विभाग का संचालन रिसाली बस्ती स्थित पृथक कार्यालय से किया जाता था, लेकिन वह भवन लगभग 30 वर्ष पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था। छत टपकने और प्लास्टर टूटकर गिरने जैसी समस्याओं को देखते हुए आयुक्त ने नए व सुरक्षित भवन में कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
शिफ्टिंग प्रक्रिया के दौरान सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अमित चंद्राकर, जल कार्य विभाग के प्रभारी गोपाल सिन्हा, एवं लेखा अधिकारी विनय शर्मा भी मौजूद रहे।नया कार्यालय—सुविधाओं से लैस नया कार्यालय भवन नेवई मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास बीआरपी गेट मार्ग में ओवरहेड टैंक भवन के नीचे तैयार किया गया है। यहां पीआईयू कार्यालय, चार्जिंग सेंटर और एकल खिड़की प्रणाली उपलब्ध है।
नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से शिकायत निवारण काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां लोग जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकेंगे।नए कार्यालय के शुरू होने से विभागीय कार्यों में सुगमता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
