मेंटेनेंस कार्य के चलते मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोप-वे 16 से 27 फरवरी तक बंद

मेंटेनेंस कार्य के चलते मां बम्लेश्वरी मंदिर का रोप-वे 16 से 27 फरवरी तक बंद

डोंगरगढ़। श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर में संचालित रोप-वे सेवा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। मंदिर ट्रस्ट समिति ने बताया कि मरम्मत एवं नियमित मेंटेनेंस कार्य के कारण 16 फरवरी 2026, सोमवार से 27 फरवरी 2026, शुक्रवार तक रोप-वे का संचालन बंद रखा जाएगा।ट्रस्ट समिति के अनुसार, रोप-वे की तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम सेवा मिल सके।

मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद रोप-वे का संचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा।इस दौरान दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा की पहले से योजना बनाकर ही मंदिर पहुंचें।

प्रशासन और ट्रस्ट समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की भी अपील की है।अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु मंदिर ट्रस्ट समिति से संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?