छत्तीसगढ़ में ‘सफेद जहर’ का फैलता जाल, रायगढ़ में मिला अफीम का खेत!

रायगढ़/तमनार। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती का खतरनाक नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र से बड़ा खुलासा हुआ है, जहां एक किसान के खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की लहलहाती फसल मिलने से हड़कंप मच गया है।प्रशासन में मचा हड़कंपजैसे ही इस अवैध खेती की सूचना प्रशासन तक पहुंची, पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। रायगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। खेत की घेराबंदी कर फसल की जांच और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लगातार बढ़ रहे मामलेइससे पहले भी दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है। अब रायगढ़ में यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक निगरानी और खुफिया तंत्र पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी बड़ी अवैध खेती बिना जानकारी के कैसे पनप रही है? क्या है बड़ा नेटवर्क?हालांकि शुरुआती जांच में इसे एक किसान का मामला बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसके पीछे बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। यदि यह सच साबित होता है, तो यह मामला सिर्फ एक खेत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश में फैले नेटवर्क का खुलासा कर सकता है।
अब सबकी नजर जांच परफिलहाल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। सवाल यह है कि ‘सफेद जहर’ का यह जाल आखिर कहां तक फैला हुआ है?
