पीपरछेड़ी में STF भवन के लिए भूमि देने से ग्राम पंचायत का इनकार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक अहम खबर सामने आ रही है,जहाँ ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी ने STF बघेरा के कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास निर्माण के लिए ग्राम की शासकीय भूमि देने से साफ इनकार कर दिया है।इस संबंध में ग्राम पंचायत ने कलेक्टर को लिखित रूप से अपनी असहमति दर्ज कराई है। दरअसल मामला ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी का है,जहाँ वर्ष 2024–25 में STF बघेरा द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग के माध्यम सेग्राम की शासकीय भूमि पर कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास निर्माण की मांग की गई थी।
लेकिन इस प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासियों नेबैठक बुलाकर विचार-विमर्श किया,और सर्वसम्मति से इस भूमि को आवास निर्माण के लिए न देने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत का कहना है कि यह भूमि ग्राम के भविष्य के विकास और बच्चों की सुविधाओं के लिए पहले से प्रस्तावित है।इस जमीन पर
—• मुक्तिधाम प्रतीक्षालय भवन
• व्यावसायिक परिसर
• बच्चों के लिए खेल मैदान (मिनी स्टेडियम)
• हाट बाजार और भविष्य में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। ग्राम सभा की बैठक दिनांक 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई,जिसमें कुल 65 सदस्यों में से 18 प्रस्तावों के माध्यम से यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया कि उक्त भूमि STF बघेरा के आवास निर्माण हेतु नहीं दी जाएगी।अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत के इस फैसले पर प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होती है।फिलहाल पंचायत का रुख साफ है—ग्राम की जमीन ग्राम के विकास के लिए ही रहेगी।
