दुर्ग में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी समेत परिजन उत्तर प्रदेश से पकड़े गए

दुर्ग में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पत्नी समेत परिजन उत्तर प्रदेश से पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आत्महत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गया नगर में 30 वर्षीय विशाल गुप्ता की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के बाद अहम खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि मृतक को उसकी पत्नी और उसके परिजनों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।पुलिस के अनुसार, मृतक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। यह वीडियो इस मामले में अहम साक्ष्य बना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की और आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश रवाना हुई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी तनु उर्फ मोहनी गुप्ता, उसका भाई शिवा गुप्ता और मामा कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने घटना से संबंधित एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें वीडियो साक्ष्य मौजूद है।

:इस पूरे मामले की वजह वैवाहिक विवाद और लगातार मानसिक प्रताड़ना बताई जा रही है।पुलिस की अपील:दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति में आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं, बल्कि कानूनी सहायता लें और पुलिस को सूचना दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?