एक साथ तीन स्वस्थ शिशुओं का जन्म, रघुनाथनगर में खुशियों की बहार
रघुनाथनगर।जिले के रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ और सुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। इस ऐतिहासिक प्रसव के बाद स्वास्थ्य केंद्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।प्रसव के तुरंत बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा तीनों नवजातों की गहन चिकित्सकीय जांच की गई। इनमें से एक शिशु का वजन अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर उसे बेहतर इलाज एवं विशेष देखरेख के लिए पहले सिविल अस्पताल वाड्रफनगर और बाद में जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया, जहाँ उसे फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,मां और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।इस सफल और चुनौतीपूर्ण प्रसव में रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की तत्परता, सतर्कता और समर्पण की चारों ओर सराहना हो रही है।
