आज वनांचल कुई कुकदुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम चांटा, आगरपानी की सैकड़ों किसान sdm कार्यालय पंडरिया पहुंचे

विगत वर्ष 2021,22 को ग्राम चांटा एवं आगरपानी में बंदोबस्त का कार्य राजस्व अधिकारियों द्वारा क्या गया था।बंदोबस्त के पश्चात नक्शा का कंप्यूटर में अपलोड तो गया परन्तु आज चार साल हो गया नवीन खसरा का कंप्यूटर में किसी प्रकार का अपलोड नहीं होने से चांटा एवं आगरपानी के किसान लगातार तहसील कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके थे।
इस समस्या को देखते हुए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक,पोलमी सेक्टर प्रभारी श्री अंगद शिव की अगुवाई में सभी किसानों को sdm कार्यालय पंडरिया में ले जाकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम साहू जी जनसेवक आनंद सिंह ठाकुर जी शिव गायकवाड़,श्याम सिंह जी एवं समस्त चांटा एवं आगरपानी के किसानों की की उपस्थिति में तहसीलदार से चर्चा किया गया।ज्ञापन सौंपा गया।अधिकारियों की तरफ से इस समस्या का निराकरण हेतु 1 हफ्ते का समय दिया।
किसानों द्वारा चेतावनी भी दिया गया अगर 1 हफ्ते में निराकरण नहीं होता है तो उग्र रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
