तेज आंधी तूफान के कहर से पेड़ कार पर गिरा कोई हताहत नहीं

-महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश दिए

:दुर्ग/में आंधी-तूफान के कहर के कारण नया बस स्टैंड के पास 100 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कई राहगीर बाल-बाल बच गए, लेकिन पेड़ के नीचे खड़ी एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पेड़ को कटर से काटा जा रहा है। पेड़ गिरने से कई बिजली के खंभे भी गिर गए, जिससे रोड ब्लॉक हो गया और यातायात प्रभावित हुआ।यातायात पुलिस बल द्वारा यातायात व्यवस्था बनाया गया।महापौर श्रीमती अलका बाघमार व एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,मनीष साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश दिए।

आंधी-तूफान के कारण शहर में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरें आई हैं। निगम प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है और यातायात को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।घटनास्थल की स्थिति:पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक,कई बिजली के खंभे गिरे,यातायात प्रभावि- कार क्षतिग्रस्त निगम प्रशासन पेड़ को काटकर हटाया जाने की कार्रवाई को जा रही है।महापौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तत्काल पेड़ हटाने के निर्देश,राहत और बचाव कार्य जारी सड़क मार्ग को क्लियर किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?