भिलाई में नशीले सिरप और कैप्सूल बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित लाखों का माल जब्त

भिलाई में नशीले सिरप और कैप्सूल बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित लाखों का माल जब्त

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा।पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप और कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं।

मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तेखार खान (39 वर्ष), निवासी गांधी नगर भिलाई-03 तथा मोहम्मद अब्बास रजा (30 वर्ष), निवासी सेक्टर-02 भिलाई भट्ठी बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 17 शीशी नशीला सिरप, 13 स्ट्रीप नशीले कैप्सूल, ₹9,500 नगद, एक टाटा सफारी वाहन (क्रमांक CG07CH9614) एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹5 लाख से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 21(सी), 22 एवं 27(ए) के तहत अपराध क्रमांक 55/2026 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया।

दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?