भुईया पोर्टल में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से करोड़ों की राशि निकालने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार थाना नंदनी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलतापटवारी के यूज़र आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग कर किया गया था फर्जीवाड़ा
दुर्ग। थाना नंदनी नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले में भुईया सॉफ्टवेयर को हैक कर उसमें छेड़छाड़ करते हुए भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदनी नगर से ₹36 लाख रुपये का फर्जी आहरण किया गया था।
—गिरफ्तार आरोपी 1. गणेश प्रसाद तम्बोली पिता चंदू लाल तम्बोली, उम्र 51 वर्ष, पता – वार्ड क्र. 09, सकरौली, थाना बारद्ववार, जिला शक्ति (छ.ग.)
2. अमित कुमार मौर्य पिता उमाशंकर मौर्य, उम्र 37 वर्ष, पता – वार्ड क्र. 10, बारद्ववार पेट्रोल पंप के पास, थाना बारद्ववार, जिला शक्ति (छ.ग.)—ऐसे हुआ फर्जीवाड़ाजांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गणेश प्रसाद तम्बोली को उसके परिचित अशोक उरांव ने ग्राम मुरमुंदा (तहसील अहिवारा) की जमीन का रकबा बढ़ाने के लिए पैसे का प्रस्ताव दिया था।
इस पर उसने अपने साथी अमित कुमार मौर्य के साथ मिलकर मुरमुंदा के खसरा नंबर 1538/11 व 187/04 के भू-रकबे में भुईया पोर्टल पर छेड़छाड़ की।आरोपियों ने पटवारी के यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं ओटीपी का अवैध रूप से उपयोग कर पोर्टल में फर्जी तरीके से रकबा बढ़ाया। इसके बाद दीनू राम यादव व एस. राम बंजारे सहित अन्य व्यक्तियों ने इसी आधार पर भारतीय स्टेट बैंक, अहिवारा शाखा से ₹36 लाख का लोन प्राप्त किया।इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी नंदकिशोर साहू की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
अब दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से पूरे फर्जीवाड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है।—संयुक्त टीम की भूमिका सराहनीयइस कार्रवाई में थाना नंदनी नगर एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में सक्रियता व तकनीकी दक्षता से की गई कार्यवाही की सराहना की है।
