दो पंचायत सचिव निलंबित : सुशासन तिहार में लापरवाही पड़ी महंगी…

दो पंचायत सचिव निलंबित : सुशासन तिहार में लापरवाही पड़ी महंगी…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी आमजनों को राहत पहुंचाने जुटे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुशासन तिहार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम तर्री और ग्राम ठेलकाबांधा के ग्रामीणों ने पंचायत सचिवों की लापरवाही की शिकायत की थी।

जांच में शिकायतें सही पाई गईं, जिसके आधार पर ग्राम पंचायत तर्री के सचिव अखिल कुमार साहू और ठेलकाबांधा के सचिव रामसुंदर यादव को निलंबित कर दिया गया है।दोनों सचिवों पर कार्यालय बैठक में अनुपस्थित रहने, कार्य के प्रति लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सुशासन तिहार के कार्यों में रुचि नहीं लेने जैसे गंभीर आरोप पाए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अभनपुर के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर नियत किया गया है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?