मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल बैंकिंग चालू कराने के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

सिम कार्ड और बैंक खाता बेचकर साइबर फ्रॉड की तैयारी, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में मोबाइल बैंकिंग सेवा चालू कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हैप्पी सिंह (34 वर्ष), निवासी खुर्शीपार भिलाई, ने थाना सुपेला में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसका खाता छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भिलाई-03 में ऑनलाइन खुला था।

मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू कराने में तकनीकी दिक्कत आने पर उसने अपने परिचित आशीष कुमार से संपर्क किया।बताया गया कि 20 जनवरी 2026 को प्रार्थी ने अपना सिम कार्ड एवं बैंक खाता संबंधी जानकारी सुपेला स्थित आकाश गंगा क्षेत्र में आरोपी को सौंप दी। इसके बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। बाद में जानकारी मिली कि प्रार्थी का बैंक खाता और सिम कार्ड साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने के लिए अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सुपेला पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। जांच में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आई।

विशेष टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी:आशीष कुमार, निवासी शिवाजी नगर खुर्शीपार, भिलाई सुरजा कुमार सोनी (20 वर्ष), निवासी पावर हाउस कैंप-02, छावनी, जिला दुर्ग जप्त सामग्री:प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोनबैंक खाता एवं सिम कार्ड से संबंधित दस्तावेज सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक राजीव उर्वशा, प्रधान आरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता नंबर, ओटीपी, सिम कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। मोबाइल बैंकिंग या साइबर समस्या होने पर सीधे संबंधित बैंक या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?