तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
नक्सलवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और बस्तर संस्कृति पर रहेगा खास फोकसरायपुर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग, राष्ट्रीय कॉनक्लेव और बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
7 फरवरी : रायपुर आगमन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को शाम 04:40 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
8 फरवरी : नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक केंद्रीय गृहमंत्री नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में राज्य और केंद्र के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।इसके पश्चात शाम 05:00 बजे से 06:10 बजे तक अमित शाह “Shifting the Lens” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
9 फरवरी : बस्तर पंडूम समापन समारोह9 फरवरी को सुबह 11:00 बजे केंद्रीय गृहमंत्री विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।दोपहर 12:05 बजे से शाम 04:00 बजे तक वे बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का भव्य उत्सव है।कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 04:20 बजे अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री का यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा रणनीति, विकास कार्यों की समीक्षा और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती देने की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
