सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने विवादित फिल्म को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।समाज की भावनाएं आहत होने का आरोपसर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिलाध्यक्ष ग्रामीण भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बताया कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना और संदीप तोमर द्वारा 27 फरवरी 2026 को रिलीज की जा रही फिल्म में यादव समाज से संबंधित कथानक को लेकर आपत्ति जताई गई है।

उनका कहना है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध है, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है तथा देशभर में यादव समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।उच्च स्तर पर कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से समाज ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मामले में संज्ञान लेकर फिल्म को रिलीज से पहले प्रतिबंधित करने की मांग की है।
प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील ज्ञापन में कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाए। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
