अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी वैद्य शाला में साप्ताहिक महिला स्वास्थ्य शिविर, तीसरे दिन भी महिलाओं की उमड़ी भीड़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी वैद्य शाला में साप्ताहिक महिला स्वास्थ्य शिविर, तीसरे दिन भी महिलाओं की उमड़ी भीड़

द्वारका, दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में विश्व आयुर्वेद परिषद्, दिल्ली प्रांत और स्वामी वैद्य शाला (रसेश्वर आयुर्वेद संस्थान द्वारा संचालित आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं भौतिक चिकित्सा केंद्र), सेक्टर-7 द्वारका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगातार जारी है। शिविर के तीसरे दिन 10 मार्च को शाम 5 बजे से 8 बजे तक महिलाओं को आयुर्वेदिक परामर्श और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान 10 महिला रोगियों की जांच व परामर्श किया गया, जबकि अन्य रोगियों को आगामी दिनों के लिए पंजीकृत किया गया। महिला स्वास्थ्य शिविर के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में महिलाएं आयुर्वेदिक उपचार के प्रति आकर्षित हुईं।शिविर में 9 मार्च को त्वचा रोग विशेषज्ञा वैद्या अदिति श्रीवास्तव ने परामर्श दिया, वहीं 10 मार्च को स्त्री रोग विशेषज्ञा वैद्या स्वाति त्यागी तथा पंचकर्म एवं भौतिक चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ. शिवानी मिश्रा पाण्डेय ने महिलाओं को फिजियोथेरेपी और पंचकर्म उपचार के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर का समय शाम 7 बजे के स्थान पर बढ़ाकर रात 8 बजे तक किया गया, जिससे सभी महिलाओं को उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस पहल से शिविर में पहुंची महिलाओं ने खुशी जताई।आयुर्वेदाचार्य वैद्य स्वामीनाथ मिश्र (आयुर्वेद वारिधि), संस्थापक स्वामी वैद्य शाला के संरक्षण और मार्गदर्शन में यह शिविर निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है। शिविर के सफल संचालन में स्वामी वैद्य शाला के स्टाफ वैद्य शीशपाल, श्रीमती रूपा, श्रीमती निशा और कुमारी नीलम का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की संवेदनाओं को व्यक्त करती डॉ. वैद्य स्वामीनाथ मिश्र द्वारा रचित काव्य संग्रह “अश्रु प्रवाह” को स्मृति स्वरूप वैद्या स्वाति त्यागी को भेंट किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?