रकम दोगुना और लोन दिलाने का झांसा, महिला ठग गिरफ्तार; 10 लाख से ज्यादा की ठगी उजागर

रकम दोगुना और लोन दिलाने का झांसा, महिला ठग गिरफ्तार; 10 लाख से ज्यादा की ठगी उजागर

दुर्ग/ पद्मनाभपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी लक्ष्मी टाण्डी (लगभग 30 वर्ष) निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर ने प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 6 माह में रकम दोगुना करने का लालच दिया।

इस झांसे में आकर प्रार्थी ने करीब 3 लाख रुपये नगद और 7 लाख रुपये ऑनलाइन विभिन्न खातों में जमा कर दिए।इसी तरह आरोपी ने एक अन्य प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नगद लेकर धोखाधड़ी की।दोनों मामलों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 और 210/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। जांच के दौरान आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना सुपेला में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

घटना का कारण:

लाभ का लालच देकर रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा।पुलिस की अपील:दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निवेश, रकम दोगुना करने या लोन दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?