नई दिल्ली |अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day के अवसर पर Vishva Ayurveda Parishad दिल्ली प्रांत द्वारा Swami Vaidya Shala (Raseshwar Ayurveda Sansthan), सेक्टर-7 द्वारका, नई दिल्ली में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr. Swati Tyagi ने महिलाओं को संबोधित करते हुए स्त्री स्वास्थ्य, पोषण, दिनचर्या और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं में होने वाले विभिन्न रोगों तथा उनके आयुर्वेदिक उपचार के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर Dr. Sumann Deshwal ने मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, उनके निदान और स्वच्छता के महत्व पर उपयोगी जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए Dr. Aditi Srivastava ने दैनिक जीवन में योग, व्यायाम, ध्यान तथा तिल तेल से अभ्यंग के लाभों पर विशेष बल दिया।
साथ ही उन्होंने शतावरी, जीरा और अश्वगंधा जैसी आयुर्वेदिक औषधियों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।भौतिक चिकित्सा परास्नातक एवं पंचकर्म विशेषज्ञ Dr. Shivani Mishra Pandey ने बताया कि शिविर के अंतर्गत महिलाओं के लिए आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षण, फिजियोथेरेपी परीक्षण, हेयर और स्किन जांच तथा सात दिनों की आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से Dr. Yogesh Kumar Pandey ने ऋतुचर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौसम के अनुसार आहार-विहार में बदलाव महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। वहीं Dr. Mahesh Kumar ने संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को स्त्री स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।इस अवसर पर Santosh Kumar ने महिलाओं में होने वाले सिस्ट एवं अर्श रोग के उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी।
समाजसेवी Deepak Sehgal ने समाज को महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति अपनाने की अपील की।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित Ajay Tiwari के मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr. Swami Nath Mishra (संस्थापक एवं चेयरमैन, स्वामी वैद्य शाला) ने की।
कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों और उपस्थित महिलाओं के बीच प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवानी मिश्रा पांडेय ने किया। समवेत कल्याण मंत्र के साथ महिला स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सत्र संपन्न हुआ।
