संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा नेउर में आज से प्रारंभ
पंडरिया। विकासखण्ड पण्डरिया के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत नेउर में गुरुवार को संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस संकुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला के 13 तथा मिडिल स्कूल के 3 विद्यालय भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता में खो-खो, जलेबी, खुड़सी दौड़, कबड्डी सहित कई पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में हायर सेकंडरी के अध्यक्ष नारायण मांडले सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्रों में प्रतियोगिता को लेकर खासी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की खेलकूद क्षमता बढ़ाना तथा ग्रामीण अंचलों की पारंपरिक खेल विधाओं को बढ़ावा देना है।
