नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी महिला 24 घंटे में गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी महिला 24 घंटे में गिरफ्तार

दुर्ग/ दुर्ग पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मामला थाना पदमनाभपुर क्षेत्र का है, जहां आरोपी महिला ने CSPDCL में एई (AE) पद पर फर्जी नियुक्ति का झांसा देकर धोखाधड़ी की।पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया पायल (29 वर्ष), निवासी सेक्टर-07 भिलाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी मुलाकात प्रिया देशमुख से महाराजा चौक स्थित एक दुकान में हुई थी।

आरोपी महिला ने उसे छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सब इंजीनियर/AE पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया और इसके एवज में 20 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 10 लाख रुपये अग्रिम के रूप में ले लिए गए।आरोपिया ने अपने सहयोगी रजत गुप्ता से भी प्रार्थिया की मुलाकात कराई, जिसने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए भरोसा दिलाया। बाद में नवंबर 2023 में रायपुर सर्किट हाउस में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी सौंपा गया।शिकायत के आधार पर थाना पदमनाभपुर में धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख को चिन्हित कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले के अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने प्रकरण में फर्जी नियुक्ति पत्र सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में पदमनाभपुर पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी धनराशि देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?