जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे 80 बच्चे, अनहोनी की आशंका, पालकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे 80 बच्चे, अनहोनी की आशंका, पालकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

पाटन (अमलेश्वर)। पाटन विकासखंड अंतर्गत अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के अमलेश्वरडीह वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। वर्षों पुराने इस भवन में वर्तमान में लगभग 80 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थिति से चिंतित अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

दीवारों से झड़ रहा प्लास्टर, छत से टपक रही सीलनस्कूल भवन की दीवारों और छत की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कई जगहों से प्लास्टर गिर रहा है और सीलन के कारण दीवारें कमजोर हो गई हैं। भवन में कुल तीन कमरे हैं, जिनमें से एक अत्यधिक जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया है। दूसरे कमरे को गोदाम बना दिया गया है, जबकि शेष एक कमरे में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि इस स्थिति में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है।एक ही कमरे में लग रही कक्षाएंस्कूल परिसर में स्थित दूसरा पुराना भवन भी जर्जर है, जिसके चलते बच्चों को वहां जाने से रोका गया है और गेट पर ताला लगा दिया गया है।

मजबूरी में सभी विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे न केवल शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है बल्कि बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है।मंत्री के नाम ज्ञापन, नए भवन की मांगस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पालकों, जनप्रतिनिधियों और शाला प्रबंधन समिति ने एकजुट होकर प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सर्वसुविधायुक्त नए स्कूल भवन की शीघ्र स्वीकृति की मांग की गई है। इसके साथ ही कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन और थाना प्रभारी को भी आवेदन सौंपा गया है।

आंदोलन की चेतावनीग्रामीणों और पालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस पहल नहीं की गई तो वे बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे और शाला में तालाबंदी कर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।प्रशासन पर लापरवाही का आरोपनगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, समाजसेवी रामाधार साहू और पार्षद मालती साहू ने आरोप लगाया कि लगातार मांग के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जर्जर भवन के कारण बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल नहीं मिल पा रहा है।ज्ञापन सौंपने के दौरान डोमन यादव, गिरधर साहू, ताम्रध्वज साहू, चैनसिंह साहू, कीर्ति यादव, भागी साहू, घासी यादव, जयप्रकाश साहू और राजेंद्र मेश्राम सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?