ब्रेकिंग बीजापुर: नीलमडगु के जंगल में हथियार-गोला बारूद का डंप बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता
बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे पुलिस ने लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, थाना भोपालपटनम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है।
सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान एक कटे हुए पेड़ के खोखर के भीतर छिपाकर रखा गया हथियार एवं गोला-बारूद का डंप बरामद हुआ।
बरामद सामग्री
12 बोर देशी कट्टा – 1 नगटूटी हुई BGL राइफल – 1 नगBGL सेल – 8 नग12 बोर देशी कट्टे के जिंदा राउंड – 10 नगदेशी कट्टा सेल कैप – 3 नगपेंचिस – 1 नगपिट्ठू बैग – 1 नगपुलिस ने बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जब्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त टीम में SDOP भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम मुकेश पटेल, DRG बीजापुर, BDS टीम तथा थाना भोपालपटनम का बल शामिल रहा।पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सल विरोधी अभियान को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
