एरियर्स बिल निकालने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, कोंटा BEO कार्यालय में ACB का शिकंजा

एरियर्स बिल निकालने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, कोंटा BEO कार्यालय में ACB का शिकंजा

16 लाख रुपए के एरियर्स बिल के एवज में 5% यानी 80 हजार रुपए की मांग का आरोप, पहली किश्त लेते BEO चंद्र कुमार यारदा गिरफ्तार

सुकमा/कोंटा। शिक्षकों के एरियर्स बिल निकालने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर की टीम ने कोंटा के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। ACB ने BEO चंद्र कुमार यारदा को कथित तौर पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मंगल राम के एरियर्स की करीब 16 लाख रुपए की राशि के बिल बनाए जाने और भुगतान निकालने के एवज में रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त राशि के बिल के लिए 5 प्रतिशत के हिसाब से करीब 80 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए दिए जाने थे।शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद बुधवार को टीम ने कोंटा BEO कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही कथित रूप से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली गई, ACB टीम ने BEO चंद्र कुमार यारदा को पकड़ लिया।कार्रवाई के बाद ACB अधिकारियों ने कार्यालय में संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच की।

मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।ACB DSP रमेश मरकाम ने बताया कि शिकायतकर्ता मंगल राम की शिकायत के आधार पर मामले का सत्यापन किया गया था। एरियर्स बिल निकालने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में BEO चंद्र कुमार यारदा को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे जांच और कार्रवाई जारी है।वहीं शिकायतकर्ता मंगल राम ने बताया कि एरियर्स की राशि का बिल बनाने और भुगतान निकालने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी।

उन्होंने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?