कबीरधाम में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा / कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बोड़ला, चौकी पोंडी और साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और टाटा पंच ईवी कार बरामद की गई है। मामला 3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर नकली नोटों की डिलीवरी से सामने आया।
प्रार्थी दिनेश कुमार यादव को 9 अगस्त को 4.50 लाख रुपये के नकली नोट दिए गए थे, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जुलाई 2026 से नए बस स्टैंड के पास किराए के कमरे में कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर रहे थे। पुलिस ने सतीश कुमार, रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम को गिरफ्तार किया है।
मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।
