महेंद्र साहू को ‘युवा मंच सम्मान’, पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की उम्मीद जगी, उपमुख्यमंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत‘युवा मंच सम्मान’ से सम्मानित हुए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों पंचायत सचिवों के लिए शासकीयकरण की मांग को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘युवा मंच’ कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की मांगों पर सकारात्मक रुख का संकेत दिया।

इसी कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए महेंद्र कुमार साहू को ‘युवा मंच सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क/India News द्वारा आयोजित ‘युवा मंच’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कर-कमलों से प्रदान किया गया।योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिकाकार्यक्रम में महेंद्र साहू के पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर योजना सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।विशेष रूप से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिली।

पंचायतों में डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, मनरेगा में पारदर्शिता और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने की दिशा में भी उनके कार्यों को सराहा गया।शासकीयकरण की मांग पर सकारात्मक चर्चाकार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष सवित साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को लेकर चर्चा की।संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की मांगों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

इससे प्रदेश के 11 हजार से अधिक पंचायत सचिवों में शासकीयकरण को लेकर नई उम्मीद जगी है।सम्मान को बताया पूरे पंचायत संवर्ग का सम्मानमहेंद्र साहू को मिले इस सम्मान से प्रदेशभर के पंचायत सचिवों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। पंचायत सचिवों ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश के पूरे पंचायत सचिव संवर्ग के कार्य और योगदान का सम्मान है।पंचायत सचिवों को उम्मीद है कि शासन उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आने वाले समय में प्रदेश के 11 हजार से अधिक पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की दिशा में ठोस पहल करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?