धनोरा में विधि-विधान से हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धनोरा में विधि-विधान से हुई मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

13 वर्षों से लगातार स्थापित की जा रही मां लक्ष्मी की प्रतिमा, भाई दूज पर गाजे-बाजे के साथ निकलेगी विसर्जन झांकी

धनोरा (दुर्ग)। ग्राम धनोरा में बाबा दरबार पावन धाम के पास स्थित सांस्कृतिक मंच पर विगत 13 वर्षों से परंपरानुसार मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि लक्ष्मी पूजा की रात्रि में विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की पूजा संपन्न कराई गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की थाल सजाकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं। भक्त चुनरी, फल-फूल और मिठाई अर्पित कर माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है।समिति के अध्यक्ष बलराम बबलू साहू ने बताया कि भाई दूज के दिन सुबह 10 बजे मां लक्ष्मी की भव्य विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी गढ़वा बाजा के साथ बजरंग पारा, बाजार चौक, मेन गली, शीतला पारा, कर्मा मंदिर एवं श्री राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए खनती तालाब पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में लक्ष्मी समिति के अध्यक्ष बलराम बबलू साहू सहित मुकुल पटेल, गितेश पटेल, मारियल साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, चेतन साहू, तोमन गजपाल, रामेश्वर साहू, दादू साहू, तानू पटेल, कुंजलाल पटेल, शिव साहू, रमण, लल्लू साहू, खोमू यादव, शिवम सपरे, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, हीरामणि साहू, अजय साहू, जीतिन साहू, कुंभकरण पटेल, दुर्गेंद्र साहू, लक्की पटेल, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष बलराम बबलू साहू ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?