धनोरा में आज होगा मां लक्ष्मी का आगमन, 13 वर्षों से लगातार हो रही प्रतिमा स्थापना

धनोरा में आज होगा मां लक्ष्मी का आगमन, 13 वर्षों से लगातार हो रही प्रतिमा स्थापना

धनतेरस पर विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से होगी स्थापना, भाई दूज पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

धनोरा। ग्राम धनोरा के बजरंग पारा स्थित बाबा दरबार के समीप सांस्कृतिक मंच पर विगत 13 वर्षों से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार धनतेरस के अवसर पर विधि-विधान से विद्वान पंडितों द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम माता रानी की आरती की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

बाबा दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि प्रतिवर्ष लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तजन मां लक्ष्मी को हार, फूल एवं मिठाई अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।उन्होंने बताया कि भाई दूज के दिन सुबह 11 बजे झांकी के साथ मां लक्ष्मी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

लक्ष्मी समिति के अध्यक्ष श्री बलराम बबलू साहू ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए बलराम बबलू साहू, दुर्गेंद्र साहू, लक्की पटेल, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, हीरामणि साहू, रमण लल्लू साहू, खोमू यादव, शिवम सपरे, अजय साहू, जीतिन साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, महेंद्र पटेल, मुकुल पटेल, गितेश पटेल, मारियल साहू, देवेंद्र साहू, रामेश्वर साहू, दादू साहू, तानू पटेल, कुंजलाल पटेल, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण जुटे हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?