रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ की पुरुष एवं महिला टीमों का चयन, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

12 से 15 नवंबर तक रायगढ़ के NTPC लारा में होगी 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप, गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना होंगी दोनों टीमें

रायपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ ने आगामी 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला)-2026 के लिए अपनी पुरुष एवं महिला टीमों का चयन कर लिया है। यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 नवंबर 2026 तक NTPC लारा, जिला रायगढ़ में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

इस प्रतियोगिता के लिए चयनित रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ की दोनों टीमें पूरी तैयारी और उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगी। पुरुष टीम में कुल 15 खिलाड़ियों तथा महिला टीम में 14 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।पुरुष टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौकारायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ की पुरुष टीम में अभय सिंह तोमर, आयुष, आजाद सिंह, मयंक पोड़ेटी, दुन्ना शिवा राव, ओमकार साहू, दुर्गेश साहू, दक्ष कंवर, आर्यन खंडेलवाल, बादल झाभा, रजनीश तिवारी, खिलावन मरकाम, गुंजन यादव, रमन कुमार नायक एवं अजय मिश्रा का चयन किया गया है।पुरुष टीम के कोच श्री दुर्गा प्रसाद पटनायक तथा सहायक कोच श्री हर्ष देशमुख को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता के दौरान बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल के साथ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।महिला टीम में इन खिलाड़ियों का चयनवहीं महिला वर्ग में किरण साहू, पुष्पा, लावण्या गुप्ता, संध्या रामटेके, अपर्णा यादव, ऐश्वर्या पाटिल, एकता वर्मा, सुंदरी पोर्ते, पायल वर्मा, शिखा, डॉली वर्मा, वसुंधरा मंडावी, भूमिका वर्मा एवं रुचिका सरवा को टीम में शामिल किया गया है।महिला टीम के कोच श्री योगेश्वर तथा मैनेजर श्रीमती हेमलता यादव को टीम की जिम्मेदारी दी गई है। उनके मार्गदर्शन में महिला खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रायपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गोंडवाना एक्सप्रेस से रायगढ़ के लिए होंगी रवानाप्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पुरुष एवं महिला टीम के सभी चयनित खिलाड़ी अपने कोच और मैनेजर के साथ कल गोंडवाना एक्सप्रेस से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है। दोनों टीमें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ का गौरव बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।

संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं खिलाड़ियों के चयन पर रायपुर कार्पोरेशन वालीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री हेम प्रकाश नायक, उपाध्यक्ष श्री अनुराग राठी एवं श्री रमाकांत निषाद, सचिव श्री संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव श्री मार्तंड सिंह एवं श्री मंगलेश्वर सिंह, श्री पंकज नायक, श्री सुनील शर्मा एवं श्री अनिल सिंह सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी खेल भावना, अनुशासन, आपसी तालमेल और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलने और खेल के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि रायपुर की पुरुष एवं महिला दोनों टीमें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देंगी और जीत हासिल कर रायपुर शहर का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?