धनोरा में कल निकलेगी मां लक्ष्मी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा, झांकी और गढ़वा बाजे के साथ होगा नगर भ्रमण
धनोरा (दुर्ग)। धनोरा के बजरंग पारा में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार 12 नवंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा दरबार पावन धाम के पास मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।समिति के अध्यक्ष बलराम बबलू साहू ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा सुबह 10 बजे बजरंग पारा से प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकी और गढ़वा बाजे के साथ भक्तगण शामिल होंगे। शोभायात्रा बजरंग पारा से निकलकर विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए बाजार चौक, मेन गली, कर्मा मंदिर और श्री राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए खनती तालाब पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुकुल पटेल, गितेश पटेल, मारियल साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, रामेश्वर साहू, दादू साहू, तानू पटेल, कुंजलाल पटेल, शिव साहू, रमण, लल्लू साहू, खोमू यादव, शिवम सपरे, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, हीरामणि साहू, अजय साहू, जीतिन साहू, दुर्गेंद्र साहू और लक्की पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
