दुर्ग में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, सांस्कृतिक कार्यक्रम से तीन युवक ले गए थे अपने साथ; एक पर दुष्कर्म का आरोप, दो की भूमिका की जांचदुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों द्वारा नाबालिग को अपने साथ ले जाने और इसके बाद एक युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग को ले गए अपने साथप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में गोवर्धन पूजा के बाद रिकॉर्डिंग डांस सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक कथित तौर पर 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य युवक आसपास निगरानी कर रहे थे।
घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।रिश्तेदार के घर सो रहा था एक आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ापुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना के बाद तीनों युवक गांव से चले गए थे। इनमें से एक युवक अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। इसके अलावा अन्य युवकों को भी पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। मामले में तीनों युवकों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप, दो अन्य की भूमिका की जांचपुलिस के अनुसार, फिलहाल नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक ही युवक पर है। उसके साथ मौजूद दोनों अन्य युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उनकी भूमिका, नाबालिग को अपने साथ ले जाने में उनकी संलिप्तता और घटना के दौरान उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं अन्य युवकों ने भी नाबालिग के साथ कोई आपत्तिजनक कृत्य तो नहीं किया।एएसपी सिटी बोले- गैंगरेप का मामला नहींएएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला नहीं है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर है।
उसके साथ गए दोनों अन्य युवकों को भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा। उनके खिलाफ अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल नाबालिग का बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्जपुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) एवं अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।
नाबालिग की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की संवेदनशीलता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
