आचार्य पदारोहण दिवस एवं पुण्य स्मृति पर सामूहिक आयंबिल का आयोजन 28 अक्टूबर को

आचार्य पदारोहण दिवस एवं पुण्य स्मृति पर सामूहिक आयंबिल का आयोजन 28 अक्टूबर को

दुर्ग। श्री साधुमार्गी जैन संघ, दुर्ग एवं श्री ओसवाल पंचायत, दुर्ग के तत्वावधान में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को आचार्य प्रवर 1008 श्री नानालाल जी म.सा. की 27वीं पुण्य स्मृति एवं जैनाचार्य 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के आचार्य पदारोहण दिवस के पावन प्रसंग पर जैन संत श्री मनीष मुनि जी म.सा.एवं पूज्य श्री प्रणत मुनि जी साध्वी श्री हेमप्रभा जी के सानिध्य में सामूहिक आयंबिल का आयोजन किया जाएगा।

आचार्य प्रवर 1008 श्री नानालाल जी म.सा. समता विभूति, धर्मपाल प्रतिबोधक एवं चारित्र चूड़ामणि के रूप में श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। वे व्यसन मुक्ति के प्रेरक एवं जन-जन की आस्था के केंद्र रहे हैं। उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, संयम, तप और आध्यात्मिक साधना को समर्पित रहेगा।आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष 28 अक्टूबर को आयंबिल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में आयंबिल तप करने का संकल्प लेने तथा संयम और तपस्या के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया है।

सामूहिक आयंबिल का कार्यक्रमदिनांक: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026समय: दोपहर 11:30 बजे सेस्थान: ऋषभदेव परिसर, दुर्गआयोजकों ने समस्त जैन समाज से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर सामूहिक आयंबिल में सहभागी बनकर गुरुभक्ति, तपस्या एवं धर्म आराधना का लाभ प्राप्त करें और आचार्य भगवंतों की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें। श्री साधुमार्गी जैन संघ, दुर्ग श्री ओसवाल पंचायत, दुर्ग ने ओसवाल पंचायत के सभी धटक दलों से आयंबिल करने का निवेदन किया है .

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?