हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो, चुनाव प्रक्रिया रहे पारदर्शी — एसआईआर के समर्थन में लोक जागरण मंच की नागरिक संगोष्ठी संपन्न

हर पात्र मतदाता का नाम सूची में हो, चुनाव प्रक्रिया रहे पारदर्शी — एसआईआर के समर्थन में लोक जागरण मंच की नागरिक संगोष्ठी संपन्न

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत साइंस कॉलेज दुर्ग में हुआ आयोजन, प्रबुद्धजनों ने एसआईआर के उद्देश्य एवं प्रक्रिया पर रखे विचार

दुर्ग। मतदाता सूची की शुद्धता, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से लोक जागरण मंच द्वारा दुर्ग स्थित साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में नागरिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत संपन्न हुआ। संगोष्ठी का उद्देश्य एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना, इसकी प्रक्रिया एवं उद्देश्य की जानकारी देना तथा इसे लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को तथ्यों के माध्यम से दूर करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलदाऊ राम साहू, सहवक्ता शताब्दी पांडेय एवं शशांक शर्मा ने एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सरिता मिश्रा ,संतोष सोनी एवं कांतिलाल जैन मंचासीन रहे।संगोष्ठी में प्रबुद्धजन, चिकित्सक, प्रोफेसर, अधिवक्ता, शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने मतदाता सूची के सत्यापन, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी एवं संवाद के माध्यम से उपस्थित नागरिकों की जिज्ञासाओं पर चर्चा की गई।मुख्य वक्ता बलदाऊ राम साहू ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना बेहद जरूरी है।

‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाना और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करना है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।सहवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मत है और उस मत की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सही मतदाता सूची आवश्यक है। एसआईआर को लेकर आम जनमानस के बीच तथ्यों को स्पष्ट करना और लोगों को इसकी प्रक्रिया की जानकारी देना समय की जरूरत है।

‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचाने, भ्रम की स्थिति दूर करने और प्रत्येक पात्र मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।सहवक्ता शशांक शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर राजनीतिक भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर संवाद होना चाहिए। मतदाता सूची का सत्यापन चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में सहायक हो सकता है। लोक जागरण मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता को एसआईआर के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य होना चाहिए।आयोजित नागरिक संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रस्तावना उद्बोधन अलका बाघमार ने दिया और अध्यक्षीय उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दियासंगोष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने मतदाता सूची की शुद्धता, लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता और निष्पक्ष चुनाव की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों के साथ संवाद कर एसआईआर से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का संचालन सरिता मिश्रा ने किया आभार शैलेंद्र शैंडे ने किया |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?