मितानिन दिवस पर खपरी सिलोदा की मितानिनों का सम्मान, साड़ी और श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मानित

दुर्ग। समीपस्थ ग्राम खपरी सिलोदा में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत खपरी सिलोदा की ओर से गांव की सभी मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मितानिनों के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान और समर्पण की सराहना की गई।मितानिनें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
वे गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य जागरूकता तथा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गांव-गांव और घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनसुईया नारायण साहू, उपसरपंच दिनेश यादव, पंच नरेश पवार, अजय ठाकुर, शांतिलाल साहू, भूपेंद्र यादव, दोहित निषाद, खुलास यादव, सुंदरलाल साहू, शांतिलाल, चित्ररेखा निषाद, लक्ष्मी निषाद, ज्योति निषाद, पुनीता साहू, उमेश्वरी साहू, प्रेमाबाई ठाकुर, शतरूपा साहू, रोहिणी साहू, लक्ष्मीबाई राजपूत, सुश्री कुर्मिणी बंजारे, रोजगार सहायक प्रभा साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर कोमेश्वरी साहू एवं पूर्व सरपंच नारायण साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से मितानिनों के सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को सम्मान देते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
