जामुल को 19 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

जामुल को 19 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा, तीन वर्षों में जामुल नगरपालिका को 54 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

दुर्ग। नगर पालिका परिषद जामुल में शनिवार को विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की। सांसद विजय बघेल भी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जामुल नगर के लिए 19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई। साथ ही मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सुशासन में विकास कार्यों को गति मिली है और जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। जामुल नगरपालिका को पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं एवं मदों के तहत 54 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने भूमिपूजन किए गए कार्यों को अगले दिन से ही प्रारंभ करने और किसी प्रकार की देरी नहीं करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को जल्द सुविधाएं मिल सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?