बलौदा बाजार के सुकली गांव में महिला और दो मासूम बच्चों की मौत, एक कमरे में मिले तीनों के शव

बलौदा बाजार। जिले के ग्राम सुकली में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार 20 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे तीनों के शव घर के एक कमरे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), पति संजय मानिकपुरी, उनके बेटे चिरंजीव मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (करीब 5 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया तीनों के जहर सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।पुलिस को मृतिका के परिजनों और अन्य गवाहों से पूछताछ के दौरान महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक कलह की जानकारी भी मिली है। मामले में सूचक चैनदास मानिकपुरी (50 वर्ष), निवासी ग्राम सुकली की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के कारणों और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
