दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के हाथों ‘सेवा सरिता भाग-2’ पुस्तक का विमोचन, सेवा कार्यों का किया गया संकलन

दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के हाथों ‘सेवा सरिता भाग-2’ पुस्तक का विमोचन, सेवा कार्यों का किया गया संकलन

दुर्ग। सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति संवेदनशीलता को समर्पित पुस्तक ‘सेवा सरिता भाग-2’ का विमोचन दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (IPS) के हाथों कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर में किया गया। इस पुस्तक का संकलन जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला चिकित्सा सेवा प्रभारी दिलीप ठाकुर द्वारा किया गया है।

‘सेवा सरिता भाग-2’ में वृद्धाश्रम, केंद्रीय जेल, ग्रामीण क्षेत्रों एवं जिला चिकित्सालय में जरूरतमंद लोगों की सेवा तथा विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत संकलन किया गया है। पुस्तक के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई सेवा, सहयोग और मानवीय प्रयासों को दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया गया है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ‘सेवा सरिता भाग-1’ का विमोचन राजभवन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया गया था।

राज्यपाल ने पुस्तक में संकलित सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण सामाजिक दस्तावेज बताया था। साथ ही पुस्तक को राजभवन की लाइब्रेरी में रखने के निर्देश भी दिए थे। यह उपलब्धि पुस्तक के संकलनकर्ता दिलीप ठाकुर एवं सेवा कार्यों से जुड़े सभी सदस्यों के लिए गौरव का विषय है।‘सेवा सरिता भाग-2’ के विमोचन के अवसर पर सेवा कार्यों की सराहना करते हुए दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पुस्तक के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग, संवेदना और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया है। साथ ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए किए गए प्रयासों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनाने की पहल की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?