दुर्ग में सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्याः दो नाबालिग हिरासत में

दुर्ग में सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्याः दो नाबालिग हिरासत में;

परिजनों ने वयस्कों की भूमिका की जांच मांगी

दुर्ग शहर के सिद्धार्थ नगर के पास पुराने आबकारी विभाग भवन के करीब स्थित ग्राउंड में नगर निगम के सफाईकर्मी अविनाश परिहार उर्फ नासो (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर खून बिखरा मिला। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध नाबालिग युवकों को हिरासत में लिया है।वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या में केवल नाबालिगों की भूमिका होने पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि इतनी बेरहमी से हत्या को अंजाम देने के पीछे किसी वयस्कवहीं मृतक के परिजनों ने हत्या में केवल नाबालिगों की भूमिका होने पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि इतनी बेरहमी से हत्या को अंजाम देने के पीछे किसी वयस्क व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।ड्यूटी से लौटने में देर हुई तो पत्नी ने शुरू की तलाशमृतक की पत्नी पद्मा निर्मलकर ने बताया कि अविनाश सुबह करीब 10 बजे घर पर नाश्ता करने आए थे। इसके बाद वे ड्यूटी पर चले गए। नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले अविनाश के घर लौटने में देर हुई तो उन्होंने एक परिचित व्यक्ति से उनके बारे में पूछा। उस व्यक्ति ने बताया कि अविनाश कुछ लड़कों के साथ बैठे हुए हैं।इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घटना की जानकारी मिली। परिजनों के मुताबिक, अविनाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भांजे ने कहा- दो युवकों को चाकू मारते देखामृतक के भांजे अरमान भारद्वाज ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे मामा के घर पहुंचा था। उसने मामी से पूछा कि मामा कहां हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे हाजिरी दिलाने गए हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां आया। उससे पूछने पर उसने बताया कि मैदान के पास स्थित एक ऑफिस में अविनाश हैं, जहां कई लड़के बैठे रहते हैं।अरमान के मुताबिक, वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो मामा की आवाज सुनाई दी। वे किसी से कह रहे थे कि कितना बड़ा गुंडा है तू, मार चाकू मार।

जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो अविनाश जमीन पर पड़े थे और दो नाबालिग उनके गले पर चाकू से वार कर रहे थे।अरमान का कहना है कि उसे देखकर दोनों वहां से भाग गए। उसने पुलिस को बताया कि मौके पर उसने दो ही लोगों को चाकू मारते देखा था। उसके अनुसार, पुलिस हिरासत में मौजूद दोनों युवक वही हैं, जिन्हें उसने घटनास्थल पर देखा था।नशे को लेकर पुराने विवाद की बात आई सामनेअरमान ने बताया कि दोनों संदिग्ध युवक उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं और उसके परिचित हैं। उसने किसी पुराने विवाद की जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन बताया कि उनमें से एक युवक ने पहले उसे नशा करवाने की कोशिश की थी।

इस बात पर अविनाश ने नाराजगी जताते हुए उस युवक को मारने की बात कही थी कि उसने उनके भांजे को नशे की ओर क्यों लगाया।परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ था। हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।घटनास्थल पर मिले खून के निशानवारदात स्थल पर खून बिखरा हुआ मिला। वहां पानी से भरा एक लोटा भी पड़ा था, जिसमें खून मिला हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा घटनास्थल पर कुछ चप्पलें भी पड़ी थीं। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि वारदात के घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।पत्नी ने जताई वयस्क आरोपी की भूमिका की आशंकामृतक की पत्नी पद्मा ने आरोप लगाया कि उनके पति की हत्या में केवल नाबालिगों की भूमिका होने की बात पर उन्हें संदेह है।

उनका कहना है कि अविनाश के पेट परउन्हें संदेह है। उनका कहना है कि अविनाश के पेट पर गंभीर वार किए गए, जिससे उनकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी बड़े उम्र के व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया होगा और नाबालिगों को सामने किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे की वजह, वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और परिजनों की आशंकाओं की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?