76 लाख की सौगात: दुर्ग के तीन वार्डों में नाली, पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

76 लाख की सौगात: दुर्ग के तीन वार्डों में नाली, पुलिया और सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

दुर्ग, 09 जून। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार ने सोमवार को आजाद वार्ड क्रमांक 37, कैलाश नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 तथा शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 19 में लगभग 76.21 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद शिव नायक, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, लोकेश्वर ठाकुर, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी और उप अभियंता मोहित मरकाम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में कैलाश नगर तालाब से नहर रोड तथा आदित्य नगर चौक से जवाहर नगर नाला तक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 19 शहीद भगत सिंह वार्ड में राजेश यादव के घर से प्राथमिक शाला तक, नशामुक्ति केंद्र के सामने से वार्ड 18 तक तथा साईं मेडिकल से सरजू के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

वहीं आजाद वार्ड क्रमांक 37 में भी नाली और पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा, जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। लंबे समय से लंबित मांगों के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने महापौर और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?