दुर्ग में सरपंच के WhatsApp स्टेटस पर FIR, कलेक्टर और SDM के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव के सरपंच अरुण गौतम के खिलाफ कलेक्टर और एसडीएम के संबंध में कथित अभद्र भाषा वाला WhatsApp स्टेटस लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में शिकायतकर्ता जितेंद्र देशमुख (33), निवासी समोदा, ने प्रशासन से शिकायत की थी।
इसके बाद एसडीएम, दुर्ग ग्रामीण कार्यालय ने 27 अक्टूबर को ज्ञापन जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को 28 अक्टूबर को ज्ञापन मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया।सरपंच बोले- आठ साल के बेटे से गलती हुईसरपंच अरुण गौतम ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि वह एक रिश्तेदार से WhatsApp पर सामान्य बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके आठ वर्षीय बेटे ने गलती से एक मैसेज स्टेटस पर लगा दिया। जानकारी मिलते ही उन्होंने स्टेटस हटा दिया।
सरपंच ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पहले से चल रहे विवादों के कारण इस घटना को मुद्दा बनाया जा रहा है।पुराने मामलों का भी जिक्र शिकायतकर्ता ने सरपंच के खिलाफ कथित पुराने कानूनी और प्रशासनिक मामलों, पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा उनकी पत्नी को 6.67 लाख रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस मिलने का भी उल्लेख किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।अफीम की खेती को लेकर भी चर्चा में रहा गांव समोदा गांव मार्च 2026 में कथित अफीम की खेती के मामले में चर्चा में आया था।
फिलहाल पुलिस विवादित स्टेटस और संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है।
