देय तिथि से 2% महंगाई भत्ता और राहत देने की मांग, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

देय तिथि से 2% महंगाई भत्ता और राहत देने की मांग, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल

कैबिनेट बैठक से पहले फेडरेशन ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का मिला आश्वासनछत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर 1 जनवरी 2026 की देय तिथि से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत स्वीकृत करने का आग्रह किया।

कैबिनेट बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को कर्मचारियों के हितों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने शासन से मांग की कि कर्मचारियों और पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत का लाभ प्रदान किया जाए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।

इस अवसर पर शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय लहरे, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय संघ के संयोजक संजय शर्मा, नगरीय निकाय पेंशनर्स संघ के प्रांताध्यक्ष श्रवण ठाकुर, दुर्ग जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव अनुरूप साहू तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?