अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, धारदार हथियारों के साथ 5 पकड़े

अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, धारदार हथियारों के साथ 5 पकड़े

दुर्ग। अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहननगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 29 अगस्त को क्षेत्र में लगातार चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहे पांच लोगों को पकड़ा। इनमें तीन बालिग आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 10 धारदार हथियार बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना मोहननगर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार बरामद हुए।

पकड़े गए बालिग आरोपियों की पहचान जितेंद्र मरकाम (24), निवासी बजरंग नगर कंदरा पारा, शैलेश देशमुख (22), निवासी गया नगर तथा जय देशमुख (21), निवासी बजरंग नगर कंदरा पारा, दुर्ग के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनकी पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है।पुलिस ने सभी मामलों में धारदार हथियार रखने के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधि अथवा किसी व्यक्ति के हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपराध की रोकथाम के लिए संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?