बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में निकली ज्योति विसर्जन शोभायात्रा, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव

बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में निकली ज्योति विसर्जन शोभायात्रा, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव

महाअष्टमी पर हुआ हवन-पूजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; महिलाओं ने सिर पर ज्योति-जंवारा धारण कर की सहभागिता

धनोरा, दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में नवरात्र पर्व के अवसर पर भक्तों द्वारा प्रज्वलित मनोकामना ज्योति के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों, भजन-कीर्तन और पारंपरिक धार्मिक आयोजनों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि सोमवार, 19 तारीख को शाम 4 बजे महाअष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

हवन श्री लक्ष्मण बाबा जी एवं पंडित विनय शर्मा के द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान माता रानी से सभी भक्तों, गांव और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात दरबार में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मंगलवार को दोपहर 12 बजे माता रानी की प्रतिमा का भ्रमण कराया गया, जिसके बाद खनती तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके पश्चात शाम 4 बजे बाबा दरबार से मनोकामना ज्योति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में महिलाएं एक ही रंग की साड़ी पहनकर सिर पर ज्योति-जंवारा धारण किए आगे बढ़ रही थीं। वहीं भोलू साहू एवं गज्जू रायपुरीहा खप्पर लेकर चल रहे थे। गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की भजन मंडली माता सेवा के भजनों की प्रस्तुति देते हुए शोभायात्रा के साथ चल रही थी। श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। गांव के पारंपरिक तीन रंगों के ध्वज भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे।चौक-चौराहों पर हुआ ज्योति-जंवारा का पूजनशोभायात्रा के दौरान गांव के विभिन्न चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं ने ज्योति-जंवारा की पूजा-अर्चना की।

नंद पंडा, श्री लक्ष्मण बाबा जी, खिलेश्वर साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू एवं मनोज पटेल सहित अनेक श्रद्धालु शोभायात्रा में साथ चल रहे थे। धार्मिक परंपराओं और भक्ति भाव से सजी इस यात्रा को देखने के लिए पूरे गांव के लोग उमड़ पड़े।बाबा दरबार से निकली शोभायात्रा बजरंग पारा, बाजार चौक, मेन गली एवं शीतला पारा होते हुए शीतला तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद ज्योति का विसर्जन किया गया। इसके पश्चात मां शीतला मंदिर में खप्पर स्थापित कर माता रानी से सभी के अमन-चैन, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धालुओं की रही विशेष उपस्थितिज्योति विसर्जन शोभायात्रा में विनोद कुमार साहू, नंद पंडा, मनोज पटेल, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, सुनील पेटर, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच कुंभकरण पटेल, दिनेश यादव, राजेश चंद्राकर, एम. लाल देवांगन, कल्याण देवांगन, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, राजू देशमुख, बबलू साहू, मुकुल पटेल, मुन्ना गंधर्व, बबीता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन देव, हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू, मंजू साहू, संगीता सपरे, उपसरपंच योगेश साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू एवं पुनीत यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री लक्ष्मण बाबा जी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?