कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस का 6 थानों में बड़ा एक्शन

कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार,

दुर्ग पुलिस का 6 थानों में बड़ा एक्शन5 से 15 हजार रुपये के लालच में साइबर ठगों को देते थे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम और सिम कार्ड जब्त

दुर्ग। साइबर ठगी की रकम बैंक खातों में खपाने वाले गिरोह के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमीशन के लालच में अपने या दूसरे लोगों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 5 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के बदले बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड उपलब्ध करा रहे थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन और हस्तांतरण में किया जा रहा था।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 21 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान में नेवई, पुरानी भिलाई, भिलाई भट्ठी, भिलाई नगर, सुपेला और खुर्सीपार थाना पुलिस के साथ एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। बैंक खातों के विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध खाताधारकों की पहचान की गई। जांच में संबंधित खातों से लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का पता चला।छह थानों में दर्ज मामलों में कार्रवाईपुलिस ने नेवई में चार, पुरानी भिलाई में तीन, भिलाई भट्ठी में एक, भिलाई नगर में दो, सुपेला में दो और खुर्सीपार में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

संबंधित मामलों में बीएनएस की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) के तहत प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।ऐसे काम करते हैं म्यूल बैंक खातेसाइबर अपराधी ठगी से प्राप्त रकम को छिपाने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। खाताधारकों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंकिंग दस्तावेज और सिम कार्ड हासिल किए जाते हैं। इसके बाद इन खातों के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

दुर्ग पुलिस की अपीलपुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक या सिम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। ऐसा करने पर खाताधारक भी जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?