कुरूद में शराब पार्टी के दौरान हत्या, जामुल पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

कुरूद में शराब पार्टी के दौरान हत्या, जामुल पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 21 सितंबर 2026 जिले के थाना जामुल क्षेत्र के ग्राम कुरूद में शराब सेवन के दौरान हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे राज जोशी ने थाना जामुल में सूचना दी कि उसके मामा मनीष बघेल के दोस्त पूरन भारती को ईंट से मारकर घायल किया गया है।

सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस तत्काल ग्राम कुरूद स्थित ममता मेडिकल के पास राज जोशी के मकान पर पहुंची। वहां मकान के अंदर पूरन भारती जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला और आसपास ईंट पर रक्त के निशान पाए गए।पूछताछ में सामने आया कि मनीष बघेल अपने दोस्त पूरन भारती को लेकर राज जोशी के मकान पर आया था। तीनों ने मिलकर शराब पी।

इसी दौरान बातचीत में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान आरोपी राज जोशी ने ईंट और स्टील के गिलास से पूरन भारती के सिर और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इस मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 697/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 21.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी -*1. राज जोशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ममता मेडिकल के पास, कुरूद भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग2. मनीष कुमार बघेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम काशीडीह खोपली, चौकी मचांदूर, थाना उतई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री -घटना में प्रयुक्त 01 ईंट और 01 स्टील का गिलास।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी या पारिवारिक विवाद में हिंसा का सहारा न लें और कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?