नेहरू नगर में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग, 2 शातिर गिरफ्तार – दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दुर्ग, 20 सितंबर 2026 भिलाई के पॉश इलाके नेहरू नगर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चैन लूटने वाले दो शातिर चैन स्नेचरों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुबह-सुबह टहलने निकली महिलाओं को टारगेट करते थे।*एक ही महिला को दो बार बनाया शिकार*पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रार्थी सरोज कुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 62 वर्षीय माता गीता देवी सुबह 06:32 बजे प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला में घर के सामने टहल रही थीं।
तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए।इसी महिला के साथ 20 सितंबर 2026 को फिर नेहरू नगर ईस्ट, विद्या विहार कॉलोनी में चैन स्नेचिंग की घटना हुई। इस पर थाना सुपेला में अपराध क्र. 1398/2026 धारा 304 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।*CCTV से खुला राज*सुपेला पुलिस ने दोनों घटनाओं के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला।
फुटेज में एक ही स्कूटी से वारदात करना सामने आया। पहचान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्की नायक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने साथी तरूणा सिन्हा के साथ दोनों वारदातों को अंजाम देना कबूल किया।*ऐसे करते थे वारदात*आरोपी स्कूटी CG-07-NN-6415 से सुबह-सुबह कॉलोनियों में घूमते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था और दूसरा पीछे बैठकर बुजुर्ग महिला के गले से अचानक चैन झपट लेता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और मुंह पर कपड़ा बांधते थे।
गिरफ्तार आरोपी:1. विक्की नायक, 23 वर्ष, निवासी बारसिवनी, बालाघाट (मप्र) – वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर MIG-07, मोहन नगर, दुर्ग 2. तरूणा सिन्हा, 20 वर्ष,* निवासी मुदलियार कॉलोनी, राजनांदगांव – वर्तमान पता तितुरडीह, मुकुट नगर MIG-33, मोहन नगर, दुर्ग
जप्त मशरूका:- सोने की चैन का बरामद हिस्सा- घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG-07-NN-6415दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।सुपेला पुलिस टीम की इस त्वरित और तकनीकी जांच की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
दुर्ग पुलिस की अपील:* सुबह टहलने के दौरान कीमती जेवर पहनकर न निकलें। किसी भी संदिग्ध स्कूटी सवार की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को दें।
