पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की टांगी से वार कर हत्या
सूरजपुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक की टांगी से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति को मृतक युवक पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक पर कथित तौर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
