जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में जादू-टोना करने के संदेह को लेकर हुए विवाद के बाद एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, रामसिंह बैगा को जादू-टोना करने के संदेह को लेकर विवाद के बाद आरोपियों द्वारा नाला की ओर ले जाया गया। वहां लाठी, पत्थर और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की गई। गंभीर चोटों के कारण रामसिंह बैगा की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद कुकदूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महर सिंह बैगा, धनसू बैगा और जोगी बैगा को गिरफ्तार किया।

वहीं, घटना में संलिप्त दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी, पत्थर सहित अन्य सामग्री जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?