सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाले स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत

सांपों का रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने वाले स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत

नवागढ़। बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में देर रात स्नेक रेस्क्यू के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जाने-माने स्नेक कैचर मनीष पाटिल को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, 112 की टीम मनीष पाटिल को अपने साथ स्नेक रेस्क्यू के लिए नवागढ़ क्षेत्र में ले गई थी।

रेस्क्यू के दौरान सांप ने मनीष को डस लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल लाया गया।परिजनों का आरोप है कि नवागढ़ अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाने के कारण उनकी हालत गंभीर होती चली गई। इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मनीष पाटिल ने दम तोड़ दिया।

मनीष पाटिल नवागढ़ क्षेत्र में लंबे समय से सांपों का रेस्क्यू कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने हजारों सांपों को रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक जांबाज और लोकप्रिय स्नेक कैचर के रूप में थी।उनकी अचानक मौत की खबर से नवागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद अस्पताल में उपचार को लेकर लगाए गए परिजनों के आरोपों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले में वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?