कुर्मी समाज की नई पहल: 1000 से अधिक युवाओं के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

कुर्मी समाज की नई पहल: 1000 से अधिक युवाओं के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया आयाम

दुर्ग। छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता–2026 के सफल आयोजन को लेकर द्रोणाचार्य अकैडमी, महाराज चौक दुर्ग में आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई। 9 अगस्त 2026 को होने वाली प्रदेश स्तरीय परीक्षा की व्यवस्थाओं, परीक्षा संचालन और केंद्रों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि कुर्मी समाज द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को विद्यार्थियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है।

अब तक 1000 से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन हो चुका है, जो समाज में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है।प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रतियोगिता का स्वरूप व्यापम, पीएससी, नीट एवं रेलवे जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर पर तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिलेगा और उनकी तैयारी को नई दिशा मिलेगी।बैठक में समाज के शिक्षकों, प्रधान पाठकों एवं युवा पदाधिकारियों ने परीक्षा संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्र अध्यक्ष, परीक्षा प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई, ताकि परीक्षा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक सोच, आत्मविश्वास और उच्च शिक्षा एवं सरकारी सेवाओं के प्रति प्रेरणा का संचार करते हैं।

बैठक में प्रदेश युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर, युवा महासचिव कमलेश देशमुख, गिरीश हरमुख, कुबेर देशमुख, विमल गौतम, पुरंदर वर्मा, भूपेन्द्र चंद्राकर, हेमंत देशमुख, खूबलाल देशमुख, हेमा देशमुख, टिकेश्वर देशमुख, देवेंद्र हरमुख, जय प्रकाश देशमुख, योगेंद्र देशमुख, प्रेमलाल देशमुख, दुष्यंत देशमुख सहित समाज के शिक्षक, प्रधान पाठक एवं युवा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?