झुग्गी पारा स्कूल के बच्चों को मिले टाई, बेल्ट और आई-कार्ड, खिल उठे चेहरे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए वार्ड क्रमांक 54 स्थित झुग्गी पारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व तथा प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को टाई, बेल्ट एवं आई-कार्ड वितरित किए गए।

वहीं बालवाड़ी के नन्हे छात्र-छात्राओं को पेन-पेंसिल सेट प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के हित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सहभागिता और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देकर समाप्त हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?