दुर्ग में 31 अक्टूबर को होगा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’, कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि
दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को दुर्ग में ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से मिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार में होगा, जो साइंस कॉलेज के सामने स्थित है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, प्रतिभाओं के सम्मान, सामाजिक सहभागिता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रांताध्यक्ष मेघनाथ यादव, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव तथा महिला विंग की जयंती साहू ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपकर आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों और प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल एवं यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
संगठन के अनुसार, यह आयोजन महिला शक्ति के योगदान को सम्मान देने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की पहल है।
